Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नैनीताल के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए सेना के बाद एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया

short by रघुवर झा / on Sunday, 28 April, 2024
नैनीताल (उत्तराखंड) के जंगल में लगी आग को बुझाने के लिए सेना के बाद अब एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह टीम मनोरा रेंज, भवाली, भीमताल और आसपास के वन क्षेत्रों में लगी आग को बुझाएगी। रेंजर मुकुल शर्मा ने बताया कि अभी भी जंगल के कई हिस्सों में भीषण आग लगी हुई है।
read more at X