Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नॉकआउट में आप बाबर की तरफ से कुछ बेहद खास देखेंगे: पाकिस्तानी टीम के मेंटॉर मैथ्यू हेडन

short by पीयूषा शर्मा / on Tuesday, 8 November, 2022
पाकिस्तानी टीम के मेंटॉर मैथ्यू हेडन ने कहा है कि बाबर आज़म की तरफ से टी20 विश्वकप 2022 के नॉकआउट स्टेज में कुछ खास देखने को मिल सकता है। उन्होंने कहा, "खास खिलाड़ी लंबे समय तक शांत नहीं बैठते...बाबर कुछ मुश्किलों का सामना कर रहे हैं लेकिन ये उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाएंगी...मौसम की तरह...जब कोई सन्नाटा हो...तो अक्सर...तूफान आता है।"