Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नॉर्वे के शहर ने तैयार की 26 घंटों के दिन को अपनाने की योजना

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Sunday, 14 April, 2024
नॉर्वे के वडसा शहर ने 26-घंटों के दिन और 13-घंटों की घड़ी को अपनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। शहर की मेयर वेन्के पैडरसन ने यह प्रस्ताव यूरोपियन कमीशन को भेजा है। पैडरसन ने कहा कि 26-घंटों का दिन लोगों को मछली पकड़ने, शिकार करने, नई भाषाएं सीखने और करीबियों के साथ रहने जैसी गतिविधियों के लिए अधिक समय देगा।