नोएडा में 'अपहरण' की रील बना रहे थे 3 युवक, पुलिस ने तीनों को किया अरेस्ट
नोएडा (यूपी) के एक मार्केट में 'अपहरण' की रील बनाने वाले 3 युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। पुलिस ने बताया कि सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए युवक ऐसा कर रहे थे और शांतिभंग करने को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। युवकों से 'आगे से ऐसा नहीं करेंगे' लिखवाने के बाद उन्हें ज़मानत दे दी गई।
read more at हिन्दुस्तान


