नोएडा में निजी कंपनी के दो कर्मियों ने रची लूट की साज़िश, लूटे कंपनी के ₹38 लाख
गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-136 के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने प्लाईवुड कंपनी के दो कर्मचारियों से ₹38 लाख लूट लिए। पुलिस ने बताया कि कंपनी के दो कर्मचारियों ने अपने मालिक से पैसे हड़पने की नीयत से बदमाशों संग मिलकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने सूचना देने वाले दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।
read more at भाषा


