नोएडा में पेड़ से टकराने के बाद मर्सिडीज़ में लगी आग, दिल्ली के शख्स की जलकर हुई मौत
नोएडा (यूपी) के सेक्टर-93 में मंगलवार रात एक तेज़ रफ्तार मर्सिडीज़ अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और एक पेड़ से टकराने पर उसमें आग लग गई। बकौल पुलिस, मर्सिडीज़ में सवार शख्स की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहिणी (दिल्ली) निवासी अनुज सहरावत के तौर पर हुई जो नोएडा की फर्म में कार्यरत थे।
read more at लेटेस्टली


