नोएडा में बैडमिंटन खेलते समय 52 वर्षीय शख्स को आया हार्ट अटैक, हुई मौत
नोएडा (उत्तर प्रदेश) के एक इनडोर स्टेडियम में बैडमिंटन खेलते समय अचानक हार्ट अटैक आने के बाद 52-वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई है। शख्स को सीपीआर दिए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। ज़िला बैडमिंटन संघ के सचिव आनंद खरे ने बताया कि शख्स 2017 से उस स्टेडियम में बैडमिंटन खेलने आता था।
read more at हिन्दुस्तान


