नोएडा में सेक्टर 18 से 61 तक एलिवेटेड मार्ग पर शुरू हुआ मरम्मत कार्य, ट्रैफिक एडवाइज़री जारी
नोएडा में सेक्टर 18 से सेक्टर 61 तक एलिवेटेड मार्ग पर रविवार से शुरू हुए मरम्मत कार्य को लेकर सड़क के एक हिस्से पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा जिसे लेकर पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइज़री जारी की है। बकौल ट्रैफिक पुलिस, मरम्मत कार्य पूरा होने का अनुमानित समय लगभग 45 दिन है। इसके मद्देनज़र कई जगह यातायात को डायवर्ट किया गया है।
read more at X


