नोएडा में सेक्टर 52 के मेट्रो स्टेशन पर शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
नोएडा (उत्तर प्रदेश) में शुक्रवार को सेक्टर 52 के मेट्रो स्टेशन पर 35-वर्षीय एक अज्ञात शख्स ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बकौल पुलिस, मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
read more at भाषा


