Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

'नोमैड वीज़ा' के तहत 5 साल तक बिना टैक्स दिए इंडोनेशिया में रह सकेंगे रिमोट वर्कर्स

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 23 June 2022
इंडोनेशिया के पर्यटन मंत्री सैंडियागा ऊनो ने रिमोट वर्कर्स यानी किसी भी जगह से काम करने वाले लोगों के लिए 'डिजिटल नोमैड वीज़ा' का एलान किया है। ऊनो ने कहा कि इसके तहत 5 साल तक लोगों से टैक्स नहीं वसूला जाएगा जब तक उनकी कमाई विदेशों से हो रही हो। बकौल ऊनो, इससे 10 लाख लोगों को रोज़गार मिलेगा।