नोरा को मनी लॉन्डरिंग केस में गवाह बनाए जाने के बाद जैकलीन ने लगाया पक्षपात का आरोप
जैकलीन फर्नांडिस ने पीएमएलए की अपीलीय अथॉरिटी में याचिका देकर कहा है कि नोरा फतेही को भी सुकेश चंद्रशेखर ने ₹200 करोड़ के मनी लॉन्डरिंग मामले में फंसाया था लेकिन नोरा को गवाह जबकि उन्हें आरोपी बनाया गया। जैकलीन ने कहा, "यह स्पष्ट रूप से जांच प्राधिकरण के दुर्भावनापूर्ण...और पक्षपातपूर्ण रवैये को दर्शाता है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता।"
read more at NewsBytes हिन्दी


