Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नौकरी दिलवाने के नाम पर अरुणाचल में शख्स ने 31 लोगों से ठगे ₹2.5 करोड़, हुआ गिरफ्तार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 9 September 2022
अरुणाचल प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल (एसआईटी) ने इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) में नौकरी दिलवाने के नाम पर लोगों को ठगने के आरोप में 30-वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बकौल पुलिस, आरोपी खुद को आईओसीएल का कर्मचारी बताता था और उसने 31-लोगों से लगभग ₹2.5 करोड़ ठगे। आरोपी के कुछ सहयोगी भी हिरासत में लिए गए हैं।
read more at भाषा