Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

नौसेना को मिले स्वदेशी आईएनएस 'सूरत' और 'उदयगिरी' युद्धपोत, राजनाथ सिंह ने किया लॉन्च

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 17 May, 2022
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को मझगांव बंदरगाह (महाराष्ट्र) पर स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस 'सूरत' और आईएनएस 'उदयगिरी' को लॉन्च कर नौसेना में शामिल किया। इस दौरान उन्होंने कहा, "कोविड-19 और यूक्रेन में चल रही उथल-पुथल के बीच इन विध्वंसकों का निर्माण...हमारी समुद्री क्षमता और आत्मनिर्भरता की...मिसाल है।" बकौल राजनाथ, "हमारा उद्देश्य केवल 'मेक-इन-इंडिया' ही नहीं बल्कि 'मेक-फॉर-वर्ल्ड है।"