नौसेना ने ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल का किया सफल परीक्षण
डीआरडीओ के अनुसार, पश्चिमी तट पर मंगलवार को भारतीय नौसेना ने युद्धपोत आईएनएस विशाखापट्टनम से ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल के समुद्र से समुद्र में मार करने वाले संस्करण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। बकौल डीआरडीओ, मिसाइल ने लक्ष्य को सटीकता से भेदा। इससे पहले पिछले महीने भारत ने ब्रह्मोस मिसाइल के एयर वर्ज़न का सफल परीक्षण किया गया था।
read more at Twitter


