न्याय तक पहुंच तभी संभव होगी जब पर्याप्त संख्या में कोर्ट उपलब्ध होंगे: सीजेआई रमणा
भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमणा ने कहा है, "न्यायपालिका का बुनियादी ढांचा और रिक्तियों को भरना दो महत्वपूर्ण मुद्दे हैं।" उन्होंने कहा, "न्याय तक पहुंच तभी संभव है जब हम पर्याप्त संख्या में कोर्ट व बुनियादी ढांचा सुविधाएं उपलब्ध कराएं।" बकौल रमणा, "हमारी न्यायपालिका पर पहले से ही अत्यधिक बोझ है...यह तथ्य है...कि लंबित मामलों की संख्या बढ़ी है।"


