न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका के बीच कोई विवाद नहीं है: कानून मंत्री रिजिजू
केंद्रीय कानून मंत्री किरण रिजिजू ने रविवार को गुजरात में एक कार्यक्रम में कहा कि न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका मिलकर देशहित में काम कर रही हैं और इनके बीच कोई विवाद नहीं है। उन्होंने कहा, "न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका अलग-अलग अंग हैं...कभी-कभी बाहर के लोग सोचते हैं कि इनमें वर्चस्व की लड़ाई चल रही है लेकिन ऐसा कुछ नहीं है।"


