Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यू इयर मनाने के लिए घर से निकले डीएसपी का शव पंजाब में नहर के पास मिला

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 1 January, 2024
अधिकारियों के मुताबिक, वेटलिफ्टिंग के लिए अर्जुन पुरस्कार हासिल कर चुके 54-वर्षीय डीएसपी दलबीर सिंह देओल का शव सोमवार को जालंधर (पंजाब) में नहर के पास मिला। परिवार के अनुसार, देओल शनिवार शाम को दोस्तों के साथ न्यू इयर का जश्न मनाने के लिए घर से निकले थे। दलबीर ने वेटलिफ्टिंग में एशियन गेम्स का स्वर्ण पदक जीता था।