Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूज़ीलैंड सरकार ने वापस लिया मवेशियों की डकार पर लगने वाला 'बर्प टैक्स'

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 12 June 2024
न्यूज़ीलैंड सरकार ने अपनी वह योजना वापस ले ली है जिसके तहत वह मवेशियों की डकार के लिए किसानों से 'बर्प टैक्स' ले रही थी। दरअसल, भेड़ों, गाय व दूसरे मवेशियों द्वारा उनके पेट में बनने वाली मीथेन गैस को वातावरण में छोड़े जाने से ग्लोबल वॉर्मिंग बढ़ती है। न्यूज़ीलैंड में इस टैक्स का विरोध हो रहा था।