Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को हराया, वनडे विश्व कप 2023 से लगभग बाहर हुआ पाकिस्तान

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 9 November, 2023
वनडे विश्व कप 2023 में गुरुवार को बेंगलुरु में न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को 26.4 ओवर शेष रहते 5 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूज़ीलैंड तकरीबन सेमीफाइनल में पहुंच गया है। न्यूज़ीलैंड के बेहतर नेट रन-रेट (+0.743) के कारण इस दौड़ में शामिल दो अन्य टीमें, पाकिस्तान और अफगानिस्तान अब टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गई हैं।