पैंट्री कर्मी ने उत्कल एक्सप्रेस के टॉयलेट में विकलांग महिला से की रेप की कोशिश, हुआ गिरफ्तार
झारखंड में पुरी-ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन के टॉयलेट में एक पैंट्री कर्मी द्वारा एक विकलांग महिला से रेप की कोशिश किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, उसके चिल्लाने की आवाज़ सुनकर 2 युवकों ने टॉयलेट का दरवाज़ा खुलवाकर उसे बचाया। वहीं, चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर राजकीय रेलवे पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
read more at हिन्दुस्तान


