Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प. बंगाल में झुलसे चेहरे संग मिला युवती का शव, विपक्ष ने रेप के आरोप में किया प्रदर्शन

short by प्रियंका तिवारी / on Wednesday, 16 October, 2024
नदिया ज़िले (पश्चिम बंगाल) में एक युवती का आंशिक रूप से झुलसे हुए चेहरे के साथ शव मिला है। घटना को लेकर विपक्षी दलों कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने विरोध प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि युवती संग रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। माकपा ने मांग की है कि पोस्टमॉर्टम मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में हो।
read more at भाषा