मतगणना से कुछ घंटे पहले पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना ज़िले में सड़क पर सैकड़ों VVPAT पर्चियां पड़ी होने का वीडियो सामने आने के बाद चुनाव आयोग ने स्पष्टीकरण दिया है। बकौल आयोग, ये पर्चियां मतदान से पहले किए गए मॉक पोल से संबंधित हैं और इनका असल मतदान से कोई संबंध नहीं। आयोग विस्तृत जांच कर रहा है।