Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

प. बंगाल में सड़क उद्घाटन कार्यक्रम में TMC कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या, 2 अन्य घायल

short by विप्रांशु पंत / on Tuesday, 14 January, 2025
मालदा (पश्चिम-बंगाल) में मंगलवार को सड़क उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान तृणमूल कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में 2 अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस को पार्टी में आंतरिक कलह के कारण हत्या होने का शक है। गौरतलब है, कुछ दिन पहले मालदा में टीएमसी पार्षद दुलाल सरकार की भी हत्या हुई थी।
read more at भाषा