Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम कहते थे कि घर में घुस कर मारेंगे लेकिन यह क्या हो रहा?: जवानों की शहादत पर ओवैसी

short by मनीष झा / on Tuesday, 16 July, 2024
डोडा (जम्मू-कश्मीर) में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी में 4 जवानों के शहीद होने पर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते थे कि हम आतंकियों को घर में घुस कर मारेंगे। फिर यह क्या हो रहा है? डोडा में जो कुछ भी हुआ है वह बहुत खतरनाक है।"
read more at 'X'