Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी का 'खून और पानी एकसाथ नहीं बह सकते' वाला पुराना बयान हुआ वायरल

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Thursday, 24 April, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पुराना बयान 'खून और पानी एकसाथ नहीं बह सकते' फिर से वायरल हो गया है। उन्होंने यह 2016 में सिंधु जल संधि को लेकर जल मंत्रालय के साथ हुई बैठक में कहा था। गौरतलब है, भारत ने पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान संग सिंधु जल समझौता स्थगित कर दिया है।