Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी के जन्मदिन पर जयपुर में सीएम भजनलाल ने लगाई झाड़ू, ढाबे पर खुद बनाई चाय

short by मनीष झा / on Wednesday, 17 September 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'सेवा पखवाड़े' की शुरुआत की जिसके तहत उन्होंने जयपुर के सिटी पार्क में झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में हिस्सा लिया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सड़क किनारे एक ठेले पर खुद चाय बनाई और कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को पिलाई जिसका वीडियो सामने आया है।