पीएम मोदी के डोडा दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर के बारामूला में 3 आतंकवादी किए गए ढेर
पुलिस ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के बारामूला ज़िले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। यह घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डोडा दौरे से पहले हुई जहां आज वह एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। वहीं, शुक्रवार को किश्तवाड़ (जम्मू-कश्मीर) में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के दो जवान शहीद हो गए।
read more at ABP न्यूज़


