पीएम मोदी ने उद्घाटन से पहले नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस की तस्वीरें कीं शेयर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को राजगीर (बिहार) में बने नालंदा यूनिवर्सिटी के नए कैंपस का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री ने बुधवार सुबह 'X' पर यूनिवर्सिटी के नए कैंपस की तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, "नालंदा का हमारे गौरवशाली (इतिहास से) हिस्से से गहरा नाता रहा है। यह यूनिवर्सिटी युवाओं की शैक्षिक आवश्यताएं पूरी करने में मददगार साबित होगी।"
read more at X


