Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने एमपी में ₹49,000 करोड़ की केन-बेतवा रिवर लिंक परियोजना का किया शिलान्यास

short by खुशी / on Wednesday, 25 December, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर खजुराहो (एमपी) में केन-बेतवा नदी जोड़ो राष्ट्रीय परियोजना की आधारशिला रखी। करीब ₹49,000 करोड़ की यह परियोजना देश की पहली नदी जोड़ो परियोजना है जिससे लोगों को पेयजल-सिंचाई की सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री ने ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का वर्चुअल लोकार्पण भी किया।