पीएम मोदी ने कुर्नूल बस हादसे पर जताया शोक, मृतकों व घायलों के लिए की मुआवज़े की घोषणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुर्नूल (आंध्र प्रदेश) में हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे पर बस में आग लगने से कम-से-कम 20 लोगों की मौत पर शोक जताया है। उन्होंने X पर लिखा, "प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं...प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख (प्रत्येक) और घायलों को ₹50,000 (प्रत्येक) की अनुग्रह राशि दी जाएगी।"
read more at X


