Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने ट्रंप के कहने पर पाक के आतंकी शिविरों पर रोकी कार्रवाई: राहुल गांधी

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 27 August, 2025
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुज़फ्फरपुर (बिहार) में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के कहने पर पाकिस्तान में आतंकी शिविरों के खिलाफ भारत की कार्रवाई तुरंत रोक दी थी। उन्होंने कहा कि गुजरात मॉडल पूरा वोट चोरी पर आधारित है। राहुल ने कहा, "हम वोट चोरी के सबूत दिखाते रहेंगे।"
read more at Hindustan Times