प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो में कहा है, "बिहार की विरासत भारत के साथ दुनिया का गौरव है।" उन्होंने कहा, "लोकतंत्र, राजनीति, कूटनीति...उच्च शिक्षा में बिहार ने सदियों पहले दुनिया को नई दिशा दिखाई थी।" पोर्ट ऑफ स्पेन में स्थानीयों ने पीएम को भोजपुरी चौताल सुनाया जिसका वीडियो शेयर कर उन्होंने 'X' पर लिखा, "एगो अनमोल सांस्कृतिक जुड़ाव!"