Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पीएम मोदी ने भारत में होने वाले BRICS समिट 2026 में शी जिनपिंग को किया आमंत्रित

short by ऋषि राज / on Sunday, 31 August, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से तियानजिन में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति जिनपिंग को भारत में 2026 में होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। राष्ट्रपति जिनपिंग ने निमंत्रण के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद किया और भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता को पूरा समर्थन देने का आश्वासन दिया।
read more at PIB