पीएम मोदी ने महाराष्ट्र में जगदंबा माता मंदिर में की पूजा-अर्चना, बजाया ढोल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाशिम ज़िले (महाराष्ट्र) के पोहरादेवी में बने जगदंबा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने पोहरादेवी में ही संत सेवालाल महाराज और संत रामराव महाराज की समाधि पर श्रद्धासुमन अर्पित किए और पारंपरिक ढोल बजाया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। प्रधानमंत्री ने बंजारा विरासत संग्रहालय का भी उद्घाटन किया।
read more at ABP न्यूज़


