संसद के दोनों सदनों से ऐंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेल्फी वीडियो पोस्ट कर कहा है, "भरोसेमंद परीक्षा पद्धति की तरफ जाने में एक महत्वपूर्ण काम पूरा हुआ।" उन्होंने कहा, "पेपर माफिया...पेपर लीक करने वाली गैंग...और देश के बच्चों के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग को बख्शा नहीं जाएगा...कठोर कानूनों की ज़रूरत है।"