पीएम मोदी ने संसद में संबोधन के दौरान हाथरस हादसे पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को लोकसभा में संबोधन के दौरान हाथरस (यूपी) हादसे पर दुख जताया। उन्होंने कहा, "अभी मुझे दुखद खबर मिली है। हाथरस में भगदड़ में अनेक लोगों की मौत की जानकारी आ रही है। मृतकों के प्रति संवेदना और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना करता हूं। प्रशासन राहत कार्य में जुटा हुआ है।"
read more at जनसत्ता


