पाक ऐक्टर फवाद संग काम करने से पहले चेक किया था कि कर सकती हूं या नहीं: रिद्धि डोगरा
अभिनेत्री रिद्धि डोगरा ने आगामी फिल्म 'अबीर गुलाल' में पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान के साथ काम करने को लेकर कहा है, "इकलौती चीज़ जो मैंने चेक की थी वह यह...किसी पाकिस्तानी कलाकार के साथ काम कर सकती हूं या नहीं।" उन्होंने कहा, "हमारी सरकार हमें यह अनुमति देती है। अगर ऐसा नहीं होता तो मैं फिल्म नहीं करती।"


