पाक के खिलाफ जंग में शहीद भाई को याद कर रोने लगे जीडी बख्शी, बताया- टुकड़े-टुकड़े हो गए थे
भारतीय सेना के रिटायर्ड अधिकारी मेजर जनरल गगनदीप बख्शी ने 'कर्ली टेल्स' को बताया, "मेरे बड़े भाई पाकिस्तान के खिलाफ 1965 की लड़ाई में शहीद हो गए...उनके बदन के टुकड़े-टुकड़े उड़ गए थे क्योंकि माइन फटी थी।" यह याद कर वह रोने लगे। उन्होंने बताया, "कलश लेकर आए फौजी ने मुझसे कहा- 'साहब आप रो नहीं सकते...आपको बदला लेना है'।"
read more at ABP न्यूज़


