पाक के खिलाफ मैच के दौरान 'हवा में उड़ा' स्टोक्स का बैट, वॉन ने कहा- बैट खोजो प्रतियोगिता
पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स का बैट 'हवा में उड़ने' की तस्वीर X पर शेयर की है। दरअसल, स्पिनर नोमान अली की गेंद पर स्टोक्स का बैट उनके हाथ से छूट गया था और वह स्टंप आउट हो गए। वॉन ने लिखा, "बैट खोजो प्रतियोगिता।"
read more at न्यूज़ 24 हिन्दी


