पाक को भारतीय विमानों के लिए हवाई क्षेत्र बंद करना पड़ा महंगा, ₹123 करोड़ का हुआ नुकसान
भारतीय एयरलाइंस के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने से पाकिस्तान को 24-अप्रैल से 30-जून के बीच 4.1 अरब पाकिस्तानी रुपए (करीब ₹123 करोड़) का घाटा हुआ है। यह कदम भारत द्वारा सिंधु जल संधि निलंबित करने के जवाब में उठाया गया था। प्रतिबंध से प्रतिदिन 100-150 भारतीय उड़ानों पर असर पड़ा और पाकिस्तानी हवाई यातायात में 20% की कमी आई।
read more at हिन्दुस्तान


