पाक ने भारत संग सीज़फायर पर दिया ट्रंप से उलट बयान, कहा- कोई तीसरा पक्ष शामिल नहीं था
पाकिस्तान ने भारत के साथ सीज़फायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के मध्यस्थता के दावे से उलट बयान दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार ने 'अल जज़ीरा' से कहा कि भारत ने तीसरे पक्ष की मध्यस्थता कभी स्वीकार नहीं की। उन्होंने स्वीकार किया कि भारत ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो से कहा था कि यह द्विपक्षीय मसला है।
read more at News24 हिंदी


