Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक में SCO सम्मेलन से पहले इमरान की पार्टी के 200 कार्यकर्ताओं को किया गया अरेस्ट

short by मनीष झा / on Monday, 14 October, 2024
पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 200 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पीटीआई के अभी और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की जाएगी। गौरतलब है कि पीटीआई ने एससीओ सम्मेलन के दौरान विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया है।