पाक में बिजली की कीमतों पर गीत गाने वाला यूट्यूबर हुआ लापता, पत्नी ने पुलिस पर लगाया आरोप
पाकिस्तान में बिजली की बढ़ती कीमतों पर व्यंग्यात्मक गीत 'बिल बिल पाकिस्तान' गाने वाले पाकिस्तानी यूट्यूबर औन अली खोसा लापता हो गए हैं। लाहौर हाईकोर्ट ने पुलिस को उन्हें ढूंढने का निर्देश दिया है। खोसा की पत्नी बिनीश इकबाल ने अपनी याचिका में कहा है कि पुलिस अधिकारियों और नकाबपोश लोगों ने खोसा को उनके अपार्टमेंट से अगवा किया है।
read more at ANI


