Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक से तनाव के बीच पंजाब में 2 जासूस गिरफ्तार, सीमा पार भेज रहे थे सैन्य ठिकानों की तस्वीरें

short by Monika sharma / on Sunday, 4 May 2025
पाकिस्तान से जारी तनाव के बीच पंजाब पुलिस ने अमृतसर में पलक शेर मसीह और सूरज मसीह नामक लोगों को सेना की छावनियों और एयरबेस से जुड़ी संवेदनशील जानकारी और तस्वीरें लीक करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। राज्य के डीजीपी गौरव यादव के मुताबिक, जांच में पता चला कि दोनों के संंबंध पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से हैं।