Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाक से सऊदी जाने वालों को अब देना होगा एफिडेविट, बताना होगा- वहां जाकर नहीं मांगेंगे भीख

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 22 November, 2024
सऊदी अरब में पाकिस्तानी भिखारियों की अत्यधिक संख्या के बाद पाकिस्तान सरकार नियमों में सख्ती लेकर आई है। अब पाकिस्तान से सऊदी अरब जाने वालों को एफिडेविट देना होगा जिसमें उन्हें यह बताना होगा कि वह वहां जाकर भीख नहीं मांगेंगे। इससे पहले सऊदी अरब ने पाकिस्तान से कहा था कि वह उमराह वीज़ा पर भिखारियों को भेजना बंद करें।