Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट से बैन हटा तो भड़का AICWA, कहा- यह शहीदों का अपमान है

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Wednesday, 2 July, 2025
ऑल इंडियन सिने वर्कर्स असोसिएशन (एआईसीडब्ल्यूए) ने भारत में कुछ पाकिस्तानी कलाकारों के अकाउंट से प्रतिबंध हटाने की आलोचना की है। उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तानी नागरिकों और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों की डिजिटल/मीडिया उपस्थिति पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाने की अपील की है। एआईसीडब्ल्यूए ने कहा, "यह हमारे शहीद सैनिकों के बलिदान और उनके परिजनों का अपमान है।"