पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मोईन खान की सलाह- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत से दोस्ती ना करें
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर मोईन खान ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को भारतीय खिलाड़ियों से दोस्ताना व्यवहार नहीं रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि हमारे खिलाड़ी उनके बल्ले की जांच क्यों करने लगते हैं? पीठ थपथपाने व दोस्ताना बातचीत करने लगते हैं।" बकौल मोईन, उनके सीनियर बताते थे कि दोस्ताना व्यवहार को खिलाड़ी कमज़ोरी समझते हैं।


