पाकिस्तानी बिज़नेसमैन ने अरशद नदीम को ऑल्टो कार देने का किया एलान, हुए ट्रोल
पेरिस ओलंपिक्स में गोल्ड जीतने वाले अरशद नदीम को सुज़ुकी ऑल्टो कार देने का एलान करने वाले पाकिस्तानी-अमेरिकी बिज़नेसमैन अली शेखानी को ट्रोल किया गया है। फैन्स ने कहा कि नदीम अपने वज़न और लंबाई के चलते कार में फिट नहीं होंगे। एक यूज़र ने लिखा, "यह अपमान है।" एक ने लिखा, "इस छोटी कार के लिए...वह बड़े आदमी हैं।"
read more at Hindustan Times


