पाकिस्तानी मीडिया का दावा, सितंबर में पाक का दौरा कर सकते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप
पाकिस्तान मीडिया ने दावा किया है कि सितंबर माह में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप पाकिस्तान का दौरा कर सकते हैं। बकौल रिपोर्ट्स, ट्रंप 18 सितंबर को इस्लामाबाद पहुंच सकते हैं और उनका यह कार्यक्रम दक्षिण एशिया दौरे के तहत होगा। हालांकि, पाकिस्तान सरकार और अमेरिका की सरकार ने इस खबर की अब तक कोई पुष्टि नहीं की है।
read more at इंडिया टीवी


