पाकिस्तान उच्चायोग ने गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस से पहले 10 से 19 जून तक पाकिस्तान में होने वाले वार्षिक सिख उत्सव में शामिल होने के लिए 737 भारतीय तीर्थयात्रियों को वीज़ा जारी कर दिए हैं। तीर्थयात्री इस यात्रा के दौरान गुरुद्वारा पंजा साहिब, गुरुद्वारा ननकाना साहिब और गुरुद्वारा करतारपुर साहिब सहित अन्य तीर्थस्थलों में मत्था टेकेंगे।